पशु तस्करों से मुठभेड़: जांबाज अफसरों ने चार बदमाश दबोचे, 3 तमंचे बरामद, होमगार्ड को लगी गोली
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पुलिस के मुठभेड़ के बाद चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक बंदूक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।जानकारी के अनुसार घायल समेत चारों बदमाश कांधला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक यह लोग पशु की लूटपाट और चौधरी करके भेजते थे। प्राथमिक पूछताछ में बदमाशों ने आठ घटनाएं कुबूल की हैं।
इसके अलावा पुलिस ने बदमाश शाहनवाज पुत्र वाहिद निवासी गंगेरू एवं वसीम पुत्र नसीर निवासी कस्बा कांधला जनपद शामली मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इन चारों बदमाशों के पास से एक एसबीबीएल गन-12 बोर व एक खोका, दो कारतूस, तीन तमंचे -315 बोर, तीन खोखा कारतूस व 6 कारतूस-315 बोर बरामद हुए हैं।
घायल बदमाश व हेड कांस्टेबल ब्रजवीर को सीएससी कांधला में प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर इलाज हेतु मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने थाना झिंझाना क्षेत्र एवं जनपद शामली की करीब 8 घटनाओं को स्वीकार किया है। ये सभी घटनाएं भैंस चोरी व लूट से संबंधित हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/