सहारनपुर: पंद्रह हजार का इनामी लोटन गिरफ्तार, गोमांस नकदी व तमंचा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा थाना से आपराधिक मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के ईनामी अब्दुल वहाब उर्फ लोटन और उसके साथी को कुतुबशेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बगैर नंबर की कार, गोमांस, दो लाख की नकदी और तमंचा बरामद किया है। आरोपी लोटन पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
कुतुबशेर थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि एक कार में गोमांस ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सबदलपुर तिराहा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। एक कार से पुलिस ने 50 किलो मांस बरामद किया।
कार सवार अब्दुल वहाब उर्फ लोटन पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम घाना खंडी कोतवाली देहात सहारनपुर और उसके साथी मोहम्मद नूर निवासी लोदी सराय नखासा (संभल) को गिरफ्तार कर लिया।
कार से मांस के अलावा दो लाख की नकदी, तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया, तो चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में गोमांस बताया गया।
कुतुबशेर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल वहाब उर्फ लोटन के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सरसावा थाने में दर्ज एक मामले में अब्दुल वहाब फरार चल रहा था, जिस कारण उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।