फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encounter : the police shot the accused

Encounter : इनामी बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली

Thu, 01 Mar 2018 06:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 01 Mar 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
encounter : the police shot the accused
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे इनामी बदमाश को जांबाज अफसरों ने गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुलताननगर-हर्रा संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम एसओ सरूरपुर पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जसड़ सुलताननगर की ओर से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिये। उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया परंतु बाइक सवार ईख के खेत की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली एसओ सरूरपुर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने चेकिंग के दौरान जसड़ सुलताननगर-हर्रा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार रोकने का प्रयास किया परंतु वे बाइक छोड़कर ईख के खेत की तरफ भागे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली एसओ धर्मेंद्र सिंह को लगी परंतु बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते जख्मी होने से बच गए। पुलिस बल ने भी बदमाशों को घेकरकर गोली चला दी। जिसमें से एक गोली पच्चीस हजारी नईम पुत्र सत्तार को बदमाश को लग गई। हालांकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इसकी पुलिस ने काफी देर तक तलाश की। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल नईम को पुलिस सीएचसी पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुठभेड़ की सूचना पाकर सीओ सरधना, एसओ रोहटा एवं जानी पुलिस तथा यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंचे। इस बारे में एसओ सरूरपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश नईम बीती ग्यारह फरवरी को खिवाई कस्बे में ही पुलिस पर गोली चलाकर भाग गया था। गोली खिवाई चौकी के सिपाही राहुल के हाथ गोली लगी थी। कस्बे के लोगों ने पुलिस पर पथराव करके नईम छुड़ाकर भगा दिया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसका भाई शकील भी फरार हो गया था। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश काफी शातिर है। वह इससे पूर्व दो बार पुलिस को मुठभेड़ में खिवाई कस्बे में ही चकमा देकर भाग चुका है। उसके फरार भाई शकील की तलाश की जा रही है।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली

युवक के साथ मारपीट 

encounter : the police shot the accused
फाइल फोटो

मिल में गन्ना डालने पहुंचे युवक के साथ गांव के लोगों ने मारपीट कर दी। ग्राम रानी नंगला निवासी युवक किसान सोनू पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि वह भैंसा बुग्गी लेकर मिल में गन्ना डालने पहुंचा था। इस बीच चार युवकों न उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई करतार सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

मारपीट में कार्रवाई की मांग 
ग्राम मीवा में हुई दो पक्षों में मारपीट के मामले में न्याय दिलाने की मांग लेकर लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि बीते माह गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। लोगों ने आरोप है कि पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

व्यापारी को मारपीट में हिरासत में लिया
मोहल्ला बसी निवासी बाइक सवार ने कैलाशपुरी के दुकानदार पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। सचिन ने बताया कि वह मां को लेकर बाजार जा रहा था। इस बीच बाइक अन्य बाइक से टकरा गई। दुकानदार और उसके साथियों ने उनसे गालीगलौज और मारपीट कर दी। वहीं, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। 

मारपीट का आरोप
रामराज स्थित फतेह चंद पैट्रोल पंप मालिक गोल्डी ने बताया कि उनके सैफपुर फिरोजपुर निवासी युवक ने उससे 18 हजार रुपये उधार लिये थे। इस बीच युवक ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ित ने सैफपुर फिरोजपुर निवासी युवक ने तहरीर दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed