{"_id":"5a0ea2794f1c1bf3538bddca","slug":"encounter-in-up-20-thousand-prize-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 20 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 20 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में मीरापुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर : जांबाज अफसरों ने इनामी बदमाश को मारी गोली
विज्ञापन
मीरापुर पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि भुम्मा रोड पर बाइक सवार दो बदमाश लूटपाट के इरादे से खडे़ हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। घेरेबंदी के दौरान पुलिस ने बदमाशों को ललकारा, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों पर को घेर लिया। फायरिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही धर्मेंद्र घायल हो गया। एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जाकिर पुत्र जमील, निवासी मवाना मेरठ बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई बाइक, एक तमंचा कारतूस बरामद किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि बदमाश पर 20 हजार का इनाम घोषित है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात अजय सहदेव भी पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/