{"_id":"5d28efee8ebc3e6c9b48023c","slug":"encounter-of-robbers-meerut-news-mrt4328966129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
मेरठ। दिनदहाडे़ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों की मुठभेड़ में मौत होने के मामले में एडीजी मेरठ जोन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर दो बदमाश शकील व गुलफाम उर्फ भूरा की तलाश जारी थी। दबिश के दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए। पुलिस मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव सुपुर्द ए खाक किए गए।
प्रेसवार्ता में एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के साथ आईजी आलोक सिंह व एसएसपी अजय साहनी भी रहे। एडीजी ने बताया है कि रविवार को पांच बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट अजित मलिक से दिनदहाडे़ 9.90 लाख रुपये की लूट की थी। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनी थी। इसमें इंस्पेक्टर पल्लवपुरम व एसओ दौराला थे। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने तीन आरोपी उमंग, नितिन उर्फ डॉलर निवासी भराला और संदीप उर्फ शंभू निवासी पल्लवपुरम को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उमंग से 16500, नितिन से 14500 और संदीप से 19200 रुपये बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया है कि लूट का बाकी पैसा शकील पुत्र इकरामुद्दीन निवासी पल्हैडा और गुलफाम उर्फ भूरा निवासी जाकिर कॉलोनी के पास है। बदमाशों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार रात पुलिस ने पल्लवपुरम में दबिश दी, जहां मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए। दोनों बदमाशों की अस्पताल में मौत हो गई। मुठभेड़ में पल्लवपुरम इंस्पेक्टर जनकसिंह चौहान व सिपाही विकास दहिया घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शकील पर एक लाख और भूरा पर 25 हजार का इनाम था।