Encounter: शहर में लूटपाट, ...आठ घंटे में खुलासा, तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि वेदव्यासपुरी के पास शनिवार शाम चार बजे बदमाशों ने एक व्यापारी से बाइक छीन ली थी। इसके पूर्व कंकरखेड़ा में एक महिला से मोबाइल लूट की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। देररात सूचना मिली कि हाईवे पर बदमाश वारदात करने जा रहे हैं। एसओ टीपी नगर दिनेश चंद्र पुलिस टीम के साथ हाईवे पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। दो बदमाश फरार हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस देररात तक कांबिंग करती रही।
घायल बदमाशों की पहचान रवि पुत्र सतपाल निवासी कुंडा परतापुर, अभिषेक उर्फ बब्बू पुत्र माया प्रकाश निवासी खडौली कंकरखेड़ा और अंकुर पुत्र नानक चंद निवासी खेकड़ा बागपत के रूप में हुई। फरार आरोपी रोहन पुत्र रामपाल निवासी खडौली, कंकरखेड़ा और सुरेंद्र निवासी बागपत हैं। बदमाशों से दो तमंचा, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और एक लूटी बाइक बरामद हुई।
सिपाही की हत्या में जेल जा चुका है बब्बू
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अभिषेक उर्फ बब्बू पर तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बब्बू ने दिल्ली पुलिस के एक मुख्य आरक्षी की कंकरखेड़ा में आठ साल पहले हत्या की थी। 2016 में ब्रह्मपुरी थाने के तहत बेकरी शॉप में दो व्यक्तियों की हत्या की थी। इसके अलावा लूट आदि की कई वारदात इसके द्वारा की गई हैं। गिरफ्तार दो अन्य अभियुक्तों ने भी कई वारदात करना स्वीकार किया।