यूपी: किठौर पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को मारी गोली, बाइक व तमंचा बरामद, साथी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के किठौर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पुलिस की पंद्रह हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं मौके से बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
किठौर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर सैफन चौकी क्षेत्र में घेरा बंदी की। इस दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश के पास से एक बाइक व एक तमंचा मिला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पंद्रह हजार का इनामी है और दो डकैतियों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में घायल बदमाश ललियाना निवासी आफताब पुत्र कलुआ है। वहीं उसका साथी हमजा निवासी सरधना मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/