फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter In Uttar Pradesh, robbery shot dead, pistol recovered

UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, लूट कर भाग रहे बदमाश को मारी गोली

Tue, 09 Jan 2018 05:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Encounter In Uttar Pradesh, robbery shot dead, pistol recovered
मुठभेड़ में पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर दिनदहाड़े फायरिंग की तो वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। इसके बाद घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल, आठ स्मार्ट मोबाइल फोन और पर्स बरामद किए गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। 

विज्ञापन


बता दें कि आज सुबह 10 बजे बदमाशों द्वारा कई वारदातों को अंजाम देने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने शहर के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। रेलवे रोड थाना पुलिस ने ईदगाह के पास दो बदमाशों को घेर लिया। वहीं पुलिस की लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

ये थे दोनों बदमाश

Encounter In Uttar Pradesh, robbery shot dead, pistol recovered
बदमाशों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

सलमान और फरमान दोनों आरोपियों ने मंगलवार सुबह शहर में करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ही आरोपी थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। करीब 15 दिन पहले भी सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। तब भी सलमान के पैर में गोली लगी थी। लेकिन जमानत पर बाहर आते ही सलमान ने फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। सलमान के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। 

वहीं एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि आज सुबह दो युवक पीछे से अपाची बाइक पर आए और मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्रा ने अपने मोबाइल नंबर को मिलाया तो पुलिस ने पीड़ित छात्रा को जानकारी दी कि आरोपी पकड़ा गया है। तुम परिजनों के साथ आकर अपना मोबाइल थाने से ले जाओ। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed