{"_id":"5a4c76114f1c1b32198b489f","slug":"encounter-one-lakh-prize-accused-killed-by-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टडी से फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश साबिर जंधेड़ी और उसके साथियों से पुलिस की कैराना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं, जिसमें साबिर जंधेड़ी मारा गया। सिपाही अंकित तोमर और कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह भी घायल हो गए। घायल सिपाही को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : Encounter : 20 हजार के इनामी शूटर को जांबाज अफसर ने मारी गोली
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाराबंकी पुलिस कस्टडी से फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश साबिर अपने गांव जंधेड़ी आया हुआ है। कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जंधेड़ी गांव में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें कई गोलियां लगने से साबिर मारा गया। वहीं, सिपाही अंकित तोमर तथा भगवत सिंह भी गोली लगने पर घायल हो गए। घायल सिपाही अंकित को सिर में गोली लगी है। घायल सिपाही तथा इंस्पेक्टर को शामली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां से सिपाही को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि साबिर जंधेड़ी कुख्यात मुकीम काला गिरोह का शार्प शूटर रहा है। वर्ष 2015 में साबिर को मुकीम काला के साथ ही एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। करीब छह महीना पूर्व साबिर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। कई बार उसके कैराना क्षेत्र में छिपे होने की सूचनाएं मिलती थी, जिसके चलते पुलिस काफी समय से साबिर जंधेड़ी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी। मंगलवार रात मुठभ़ेड़ के दौरान साबिर जंध़ेड़ी मारा गया है। घायल सिपाही और इंस्पेक्टर का उपचार कराया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/