फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in UP, arrested a prized accused

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Thu, 29 Mar 2018 11:07 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Encounter in UP, arrested a prized accused
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां बुधवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन


एक साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश इसरार उर्फ कोरमा पुत्र अहसान निवासी लावड़ को एसओ इंचौली पंकज शर्मा की टीम ने बुधवार दोपहर मुठभेड़ में गोली मारकर दबोच लिया। गोली इसरार के पैर में लगी। फिटकरी-कंठीमाता संपर्क मार्ग पर हुई इस गोलीबारी के दौरान बदमाश का एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

 
सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार के मुताबिक बदमाश इसरार पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसरार पर इंचौली थाने में ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। पिछले वर्ष 8 जनवरी को इंचौली में एक फाइनेंस कंपनी के कैशियर से इसरार और उसके तीन साथियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। इंचौली पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। लेकिन मुख्य आरोपी इसरार तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में फिर एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Encounter in UP, arrested a prized accused
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उधर, मुठभेड़ की सूचना पर सीओ मवाना सीओ यूएस मिश्रा और भावनपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने खेतों में करीब एक घंटे तक कांबिंग की। लेकिन इसरार के साथी का पता नहीं चला। घायल इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed