यूपी में फिर एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ शहर के सरूरपुर और सरधना में हुईं तीन हत्याओं में नामजद 50 हजार का इनामी सुजीत जाट शनिवार शाम सरूरपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। उसका साथी नितिन रोहटा भागने में कामयाब रहा। इस दौरान एसओ सरूरपुर धर्मेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार सरूरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर गांव में 16 जुलाई 2016 को चेतन नाम के युवक की एलानिया हत्या की गई थी। विवाद का कारण चेतन द्वारा गांव के ही सुमित जाट के परिवार के एक युवक से मारपीट करना था। इस मामले में सुमित व सुजीत (दोनों भाई) समेत पांच लोग जेल गए थे। चेतन हत्याकांड में चेतन की मां सावित्री और बड़ा भाई मितन चश्मदीद गवाह थे।
छह फरवरी 2018 को सावित्री और मितन की गवाही थी। गवाही से रोकने के लिए तीन फरवरी की सुबह सावित्री की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें जेल से जमानत पर छूटे सुजीत समेत कई आरोपी नामजद हुए थे।
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली
वहीं, सावित्री हत्याकांड की पैरवी कर रहे सावित्री के दामाद गांव झिटकरी सरधना निवासी बबलू की भी समझौता न करने पर हत्या कर दी गई थी। जिसमें भी सुजीत समेत तीन आरोपी नामजद हुए थे। जिसके बाद आईजी रेंज मेरठ ने सुजीत पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन इसके बाद भी सुजीत ने मितन को परिवार सहित खत्म करने की धमकी दे रखी थी। जिसके चलते मितन का परिवार सुरक्षा मिलने के बावजूद भी दहशत में था तो रिश्तेदार पलायन कर गए थे। पुलिस अफसरों के अनुसार सूचना थी कि सुजीत हसनपुर रजापुर गांव में गवाह की हत्या करने आ रहा था। लेकिन पुलिस टीम ने उसकी पहले ही घेराबंदी कर ली थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/