फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Muzaffarnagar and arrested two accused

मुठभेड़: जांबाज पुलिस अफसरों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 07:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Nov 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Muzaffarnagar and arrested two accused
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के रोहाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में इनामी के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बदमाशों के पास से बाइक, तमंचे व 35 हजार की नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश रोहाना क्षेत्र में बड़कली मोड़ पर बिजलीघर कैशियर से हुई 3.10 लाख की लूट के साथ ही नीलकंठ ढाबे पर कर्मचारियों व ट्रक चालकों को बंधक बनाकर की गई लूट में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा मंगलवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों की गोली से कांस्टेबल तस्लीम घायल हो गया। कांस्टेबल को गोली लगने की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसएसआई समयपाल अत्री भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बदमाशों को बधाई कलां मोड़ के पास घेर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिसके बाद दूसरे ने खुद को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कपरवान ने बताया कि घायल बदमाश 25 हजार का इनामी सरफराज पुत्र इकराम है, जबकि दूसरा एरार पुत्र मुस्तकीम निवासीगण थीतकी देवबंद (सहारनपुर) हैं। दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे, सफेद रंग की अपाचे बाइक, कारतूसों की पेटी और 35 हजार की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने रोहाना के बड़कली मोड़ पर बिजलीघर रोहाना के कैशियर से हुई 3.10 लाख की लूट के साथ ही नीलकंठ ढाबे पर कर्मचारियों व ट्रक चालकों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट का भी खुलासा किया। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर व सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम की हौसलाअफजाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे गिरोह का सरगना है सरफराज 
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजारी सरफराज ने आठ-नौ लुटेरों का गिरोह बना रखा है। यह गिरोह पिछले करीब डेढ़ माह से देवबंद व रोहाना-छपार क्षेत्र में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गैंग लीडर सरफराज व एरार की गिरफ्तारी होने के बाद गिरोह के कई बदमाश अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

दो बार सहारनपुर से हो चुका है कस्टडी से फरार 
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी सरफराज शातिर लुटेरा है, जो सहारनपुर में दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। इनमें एक बार वह जनकपुरी थाने से और दूसरी बार सहारनपुर सदर हवालात से पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed