{"_id":"6004970f8ebc3e31e0791e77","slug":"encounter-in-modipuram-and-mundali-two-miscreants-arrested-modipuram-news-mrt521032454","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीपुरम और मुंडाली में मुठभेड़, दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीपुरम और मुंडाली में मुठभेड़, दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मोदीपुरम/मुंडाली। पल्लवपुरम और मुंडाली पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उनके साथी मौके से फरार हो गए।
पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि रविवार शाम लावड़-सोफीपुर मार्ग के धंजू चौराहे पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग बाइकों पर दो युवक आते दिखे। रोकने पर युवकों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान जली कोठी निवासी सोहेल उर्फ सिला पुत्र शरीफ के रूप में हुई। साथी जुनैद उर्फ चुनस भाग गया। मौके से तमंचा और दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं मुंडाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊखास में छापा मारा गया। बंद पडे़ सल्फर प्लांट के पास गोकशी की फिराक में दो युवक खडे़ मिले। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोकश के पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरुद्दीन निवासी जई थाना भावनपुर बताया। उसका साथी भाग गया। गिरफ्तार बदमाश पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक गाय, एक तमंचा, दो कारतूस, कुुल्हाड़ी, रस्सा, छुरी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में फरार आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश को लिसाड़ी गेट पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लक्खीपुरा निवासी एहसान हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसका साथी रिजवान उर्फ आडवाणी गोली लगने से घायल हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्खीपुरा में छापा मारकर एहसान को हिरासत में लिया। सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस उसे ले गई। संवाद