यूपी में फिर मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली रोड से सटे नूरनगर रोड पर सरस्वती लोक के पास मंगलवार को क्राइम ब्रांच व ब्रह्मपुरी पुलिस की एक लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लग गई। घायल लुटेरे को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास एक तमंचा बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा के मुताबिक नूरनगर रोड पर एक युवक की मौत के मामले में जांच कर पुलिस लौट रही थी। तभी सरस्वती लोक के पास आश्रम के सामने बाइक सवार एक बदमाश ने महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो पुलिस ने बदमाश की बाइक के पीछे जीप दौड़ा दी। वायरल सेट पर सूचना फ्लैश हुई तो क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिसके बाद वह गिर गया।
वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में हत्या का केस दर्ज है। कंकरखेड़ा से लूट के तीन मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा भी कई थानों में केस है, जिसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/