मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गौ-तस्करों एवं पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बाइक से भाग रहे गौ-तस्करों ने एसओ मुंडाली रितेश कुमार पर फायरिंग कर दी। इस इस बीच पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों बाइक छोड़कर जंगल में भागने लगे।
मुठभेड़: गौ- तस्करों ने एसओ पर की फायरिंग, जांबाज अफसरों ने दोनों को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि रात में एसओ मुंडाली रितेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मुंडाली क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक जो गोकशी करते हैं। वे गांव जिसोरी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर अजराड़ा के जंगल मे गोकशी करने जा रहे हैं।
इसके बाद मुंडाली पुलिस ने अजराडा तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक को रोकने के लिए इशारा किया, तो बाइक रोकने के बजाय पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें एसओ मुंडाली बाल बाल बचे।
करीब 250 मीटर दूर बाइक छोड़कर दोनों ही पैदल भाग निकले। जैसे ही दोनों युवकों ने ईख के खेत में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें दोनों युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। रात में एसपी देहात और सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
एसपी देहात ने बताया कि घायलों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं और गोकशी की घटना में फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ भावनपुर थाने से पांच पांच हजार का इनाम भी था।
घायल इमामुद्दीन उसका भाई आजार उर्फ अजाज पुत्र जबरदीन निवासी जेई थाना भावनपुर है। दोनों के खिलाफ भावनपुर में 23 मामले दर्ज हैं। जिनमें 17 मामले सिर्फ गोवध अधिनियम की धारा में दर्ज हैं।
एसपी देहात ने बताया कि एक साल पहले एक सपा कार्यकर्ता के घर जेई गांव में शादी समारोह का कार्यक्रम था। लड़की की बारात आने से पहले ही जेई गांव में आधा दर्जन से अधिक गोवंश का कटान किया था जबकि पुलिस ने मौके से नौ गायों को बचा लिया था। दोनों का पिता भी गोकशी में जेल जा चुका है। दोनों भाई गोकशी में पहले भी जेल जा चुके हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/