{"_id":"6a19c45be0a2aafca30c3830","slug":"employees-angered-over-non-payment-of-salaries-staged-a-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1203059-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने लंबित वेतन, पीबीआई और अन्य भुगतान की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश की ओर से पूर्व में ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर प्रदर्शन की सूचना दी गई थी।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 मई को सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन देकर लंबित भुगतान की समस्या से अवगत कराया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन और अन्य भुगतान नहीं मिला। जिला सचिव अंकुर ने कहा कि भुगतान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।