फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity theft caught in Ayo Inn Hotel of Pallavapuram

Meerut News: पल्लवपुरम के आयो इन होटल में पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in Ayo Inn Hotel of Pallavapuram
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को टीम ने हाईवे स्थित कई होटलों व ढाबों पर चेकिंग की। इस दौरान पल्लवपुरम स्थित आयो इन होटल में मीटर में गड़बड़ी कर बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

इस मामले में बिजली चोरी की स्थिति का आकलन कर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सात उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी मिली। छह उपभोक्ताओं के मीटर में नो डिस्प्ले मिला। 16 उपभोक्ताओं के यहां स्वीकृत भार से अधिक बिजली लोड़ पाया गया।
विज्ञापन

डोर टू डोर अभियान में 265 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और 78.50 लाख रुपये का बकाया वसूला गया। विभाग की ओर से 1710 बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। अभियान में अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता राजकपूर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed