फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply was disrupted for six hours, one lakh population faced trouble

Meerut News: छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, एक लाख आबादी ने झेली मुसीबत

Sat, 29 Jun 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 29 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for six hours, one lakh population faced trouble
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसमें बाधा बन रहे विद्युत खंभों को दूसरे स्थानों पर लगाने और बिजली के तारों पर पड़ी टहनियों की छंटाई के लिए दो बिजलीघरों से चार घंटे शटडाउन लिया गया, लेकिन छह घंटे बाद 31 इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। ऐसे में एक लाख आबादी को गर्मी में परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा देहरादून चौक, देहरादून रोड सहित महानगर की कई इलाकों की सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत शुक्रवार को देहरादून चौक के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है। सबसे पहले चौड़ीकरण में कुछ जगहों पर बाधा बन रहे बिजली के खंभों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को शटडाउन लेने के लिए कहा था। इस पर विद्युत निगम ने ट्रांसपोर्टर नगर और जनकनगर बिजलीघर से सुबह आठ से 12 बजे तक का शटडाउन लिया। इसके साथ ही बिजली के तारों पर पड़ी पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने चार घंटे में विद्युत सप्लाई शुरू होने का दावा किया था, लेकिन छह घंटे बाद दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई है। ऐसे में 20 इलाकों की एक लाख की आबादी को गर्मी में मुसीबत झेलनी पड़ी है। पूर्व में कई बार शटडाउन लिया जा चुका है, लेकिन एक साथ सभी कार्य न कराने पर लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन इलाकों की विद्युत आपूर्ति रही बाधित
महानगर में माधोनगर, नई बस्ती, नूर बस्ती, मोहल्ला छिपियान, बेहट रोड, सुक्खुपुरा, जवालानगर, बेरीबाग, शक्ति नगर, गढ़ीमलूक, नवाबगंज चौक, खानआलमपुरा, देहरादून चौक, देहरादून रोड, कंपनी बाग, जनता रोड, टीपीनगर, जेल चुंगी, माहिपुरा, चकहरेटी, हुसैन बस्ती, प्रेमपुरी कॉलोनी, हनुमाननगर, भगवती कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति चार घंटे बाधित रही।

----
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जा रहा है। इसमें बाधा बन रहे खंभों को दोनों विभाग ने संयुक्त रूप से दूसरी जगहों पर लगाया है। बिजली के तारों से पेड़ों की टहनियां हटवाई गई हैं। समय रहते विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई।---अविनाश कुमार, अधिशासी अभियंता द्वितीय विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed