मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को 'सम्भव' कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित शिविर में आला अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं ने बिलिंग, खराब मीटर और विद्युत आपूर्ति से संबंधित कुल 21 शिकायतें दर्ज कराईं। निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (कार्मिक) आशु कालिया और निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर ने समस्याओं को सुना। जो शिकायतें शेष रह गईं, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता पीके सिंह, मोहम्मद सगीर, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता, अनुराग भल्ला, मोहम्मद अरशद, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, नवी सिंह, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद

पीवीवीएनएल के मुख्यालय ऊर्जा भवन में जन सुनवाई करते निदेशक। स्रोत : पीवीवीएनएल।

पीवीवीएनएल के मुख्यालय ऊर्जा भवन में जन सुनवाई करते निदेशक। स्रोत : पीवीवीएनएल।