फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity from 17 places was failing for five hours

पांच घंटे गुल रही 17 स्थानों की बिजली

Mon, 18 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity from 17 places was failing for five hours
मेरठ। रैपिड रेल परियोजना के तहत चल रहे ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने के कार्य के चलते रविवार को बिजली बंबा बाईपास और शारदा रोड बिजलीघर को चार की बजाय पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े करीब पचास हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी ने सुबह 11 से शाम 3 बजे तक के लिए शटडाउन लिया था। शारदा रोड, ब्रह्मपुरी, सराय लालदास, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, वीरनगर, गौरीपुरा, करम अली, सूर्य पैलेस, सूर्यापुरम, भगवती कुंज, पामग्रीन, पर्ल रेजीडेंसी, गृहम कालोनी, ग्रीन विलेज, मोहकमपुर गांव और तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया की आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तीन बजे तक भी लाइन डालने का काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते शटडाउन को आगे बढ़ाना पड़ा। शाम करीब चार बजे तक ही दोनों बिजलीघरों की समस्त कालोनियों को बिजली आपूर्ति की जा सकी। रविवार को शटडाउन लिए जाने से परेशान उपभोक्ता जरूरी काम भी नहीं कर सके। उपभोक्ताओं ने रविवार को शटडाउन नहीं लिए जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि निर्धारित समय के अंदर काम पूरा नहीं होने के चलते ही उपभोक्ताओं को देरी से बिजली मिल सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed