फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electric worker crushed to death with brick in Ganganagar, Meerut, accused absconding

मेरठ में खौफनाक वारदात: इलेक्ट्रीशियन की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 24 Sep 2021 12:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Sep 2021 12:25 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में गुरुवार को एक इलेक्ट्रीशियन की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात को अस्पताल में भर्ती ससुर को देखकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को नामजद किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

विज्ञापन
Electric worker crushed to death with brick in Ganganagar, Meerut, accused absconding
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की रक्षापुरम कॉलोनी में बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रीशियन की ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने गंगानगर थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है। हालांकि गुरुवार रात कर हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से मसूरी गांव निवासी गुड्डू गाजियाबाद में इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर का काम करता था। उसके ससुर रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार रात वह अपनी पत्नी के साथ सलारपुर निवासी अपने ससुर देवी सिंह से मिलने के लिए आया था। रात के समय वह अस्पताल में गए थे। बताया गया कि वह रात के समय ही अस्पताल से निकला था। जिसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। गुरुवार तड़के सुबह उसका शव रक्षापुरम कॉलोनी में पड़ा हुआ मिला। पास में मोटरसाइकिल व खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट पड़ी मिली। प्रथमदृष्टया ईंट से सर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई। मौके पर पंहुची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पंहुची, जहां डॉक्टरों ने 32 वर्षीय गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर की मदद से मृतक की शिनाख्त की। फोन पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गंगानगर थाने पंहुचकर नामदज तहरीर दी है। पत्नी ने गुड्डू के सहकर्मी जतिन पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। लेकिन घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा सहकर्मी जितेंद्र
मृतक घोषित होने के बाद गंगानगर पुलिस ने गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके से बरामद खून से सनी इंटरलाकिंग टाइल व मृतक का मोबाइल सील कर दिया। मृतक की बाइक भी थाने लाई गई। मृतक की पत्नी सपना की आशंका पर पुलिस ने अप्सनोवा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक युवक गुड्डू के साथ आता दिखाई पड़ा। वहीं उसकी पहचान गुड्डू के सहकर्मी जितेंद्र निवासी बेहटा हाजीपुर के रूप हुई। सपना ने पुलिस को तहरीर देते हुए जितेंद्र पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें
 
एसएचओ गंगानगर ऋषिपाल मलिक ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को भी जांच मेंशामिल किया गया है। पुलिस आरोपी जितेंद्र को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी केपकड़े जाने के बाद हत्या करने के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed