फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें

Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Sana Khan is now living life with Islamic way away from Bollywood limelight, connection with maulana kaleem siddiqui
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान - फोटो : social Media

इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस टीम ने धर्मांतरण के मामले में मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। मौलाना ने पूछताछ में धर्मांतरण को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान के साथ भी मौलाना कलीम सिद्दीकी का नाम जोड़ा जा रहा है। बता दें कि अभिनेत्री ने बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़कर अचानक एक मौलवी से निकाह कर हर किसी को चौंका दिया था। 

सना खान शादी के बाद से इस्लामिक तौर तरीकों से अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। बोल्डनेस को छोड़कर बुर्का अपनाने वाली खूबसूरत अदाकारा सना खान के इस बदलाव ने हर किसी को हैरान कर दिया। मेरठ से मशहूर स्कॉलर और इस्लामिक विद्वान कहे जाने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद वह फिर से चर्चा में हैं। आगे तस्वीरों में देखें, कैसे बोल्डनेस को छोड़कर बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने अपनाया इस्लाम का रास्ता :-

Bollywood actress Sana Khan is now living life with Islamic way away from Bollywood limelight, connection with maulana kaleem siddiqui
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान - फोटो : अमर उजाला

सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना शादी के बाद से लगातार अपने पति के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। बिग बॉस से मशहूर हुईं अभिनेत्री सना खान अपने शौहर मुफ्ती अनस सैयद के साथ वेकेशंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सना अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और खुलकर अपने मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।

Bollywood actress Sana Khan is now living life with Islamic way away from Bollywood limelight, connection with maulana kaleem siddiqui
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान ने चमकाई थी किस्मत
बिग बॉस के सीजन 6 में सना बतौर प्रतिभागी बनकर गईं थी। इस सीजन में वो सलमान खान की फेवरिट रहीं। सना खान ने कम समय में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था। साल 2005 में अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। बता दें कि फिल्म 'जय हो' से लेकर वेब सीरीज स्पेशल ऑपरेशंस में अपनी बोल्डनेस का लोहा मनवाने वाली सना खान अचानक ही बॉलीवुड की गलियारों से ओझल हो गईं। सना के एक फैसले से उनका पूरा बॉलीवुड करियर खत्म सा हो गया। बॉलीवुड की चकाचौंध और शोहरत को छोड़कर सना खान मौलाना मुफ्ती से शादी कर ली और इस्लामिक तौर तरीकों से जिंदगी जीने का फैसला कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Sana Khan is now living life with Islamic way away from Bollywood limelight, connection with maulana kaleem siddiqui
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, निकाह से पहले सना खान डांस कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस को डेट कर रही थीं। सना ने मेल्विन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। ब्रेकअप के बाद सना ने कई वीडियो और पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया था। जिसके कुछ दिन बाद ही सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया और साल 2020 के नवंबर में चुपके से मौलवी सैयद अनस के साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद सना ने सोशल मीडिया तस्वीर साझा कर अपनी इसके बारे में बताया था।
विज्ञापन
Bollywood actress Sana Khan is now living life with Islamic way away from Bollywood limelight, connection with maulana kaleem siddiqui
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान - फोटो : social Media

अचानक बॉलीवुड को कहा अलविदा
अपने अफेयर को लेकर विवादों में रहीं सना के अचानक ही बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से सभी को चौंका दिया था। सना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि 'मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वह एक ही सूरत में बेहतर होगी, जब आप अपने पैदा करने वाले के हुक्म के मुताबिक जिंदगी गुजारेंगे। सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद नही बनाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed