फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections 2019: bjp getting strength their former members by missed call to

मिशन 2019: 'क्या आप भाजपा के सदस्य हैं, संपर्क में बने रहना...', मिस्ड कॉल से आंकी जा रही ताकत

Wed, 06 Mar 2019 11:15 AM IST
Dimple Sirohi अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Mar 2019 11:15 AM IST
सार

  • 2014 में मिस्ड कॉल के माध्यम से बनाए सदस्यों को आ रहे फोन
  • पांच साल तक इनको भूले रही भाजपा, अब फिर से कॉल कर आंकी जा रही ताकत

विज्ञापन
Elections 2019: bjp getting strength their former members by missed call to
BJP - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2014 में मिली जीत के बाद भाजपा ने मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया था। बड़े स्तर पर चले इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया था। अब इन सदस्यों के पास भाजपा मुख्यालय से फोन आ रहे हैं, जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? 
विज्ञापन

चुनाव को लेकर भाजपा इस समय पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है। 2014 के अंतिम माह से 2015 के आखिरी माह तक एक साल चले सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ महानगर में 2.25 लाख नये सदस्य मिस्ड कॉल के माध्यम से बनाए थे। वहीं पूरे प्रदेश में करीब 3 करोड़ नये सदस्य बने थे।

अब फिर से मिस्ड कॉल के जरिये बने इन सदस्यों के पास भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति नाम की तस्दीक करने के बाद पूछता है कि क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? हां कहने के बाद उक्त व्यक्ति धन्यवाद कहता है और उसके बाद लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कहते हुए फोन काट देता है। अगर व्यक्ति ‘न’ कहता है, तो फिर ‘ओके’ कहकर फोन काट देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सूत्रों की मानें तो अभियान में ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाया गया था, जिनका भाजपा नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों से संबंध था। सभी सदस्यों का अलग से डाटा एकत्र किया जाएगा। चुनाव के दौरान इन लोगों से फोन और एसएमएस के माध्यम से संपर्क कर प्रचार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed