फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   election programe declared for bar association

मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
election programe declared for bar association
मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की 2021-22 की कार्यकारिणी प्रबंध समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। एल्डर्स कमेटी के निर्णय के अनुसार 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया चलेगी।
कमेटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी एवं महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि 26 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, 27 नवंबर को इस पर आपत्ति ली जाएगी और 29 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि छह और सात दिसंबर को नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। सात दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 10 दिसंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी और 17 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। अगले दिन 18 दिसंबर को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी जो पूरा होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

यह भी बताया गया कि नवंबर तक सदस्यता शुल्क एवं हाईकोर्ट बेंच के लिए सहयोग धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर तय की गई है। इस अवधि में प्रक्रिया पूरी न होने पर अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त हो जाएगी और मतदान करने का अधिकार नहीं होगा। जिस सदस्य ने तीन साल के अंदर किसी अन्य बार एसोसिएशन से चुनाव लड़ा होगा तो उसके चुनाव लड़ने का अधिकार नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए वोटर कार्ड, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। किसी उम्मीदवार ने दावत या समारोह का आयोजन किया तो आयोग्य घोषित किया जाएगा। बैठक में कुलवंत सिंह, सत्यप्रकाश रस्तोगी, जगदीश सिंह सिरोही, नरेंद्रपाल सिंह, सतेंद्र कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed