फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election of Farmers Cooperative Society Kalindi postponed

Meerut News: किसान सहकारी समिति कालिंदी का चुनाव स्थगित

Wed, 02 Aug 2023 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Election of Farmers Cooperative Society Kalindi postponed
सरधना। किसान सहकारी समिति कालिंदी में सभापति पद के उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी मतदान केंद्र पर जान का खतरा बता वहां से भाग गए। बाद में थाना प्रभारी ने चुनाव स्थगित होने की घोषणा की। वहीं, चुनाव स्थगित होने की घोषणा पर एक पक्ष ने तालियां बजाकर खुशी मनाई तो दूसरे पक्ष ने सत्ता पक्ष पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सरूरपुर ब्लाॅक क्षेत्र की किसान सहकारी समिति कालिंदी में उपचुनाव होना था। चुनाव के लिए भलसौना गांव के पंचायत सचिव संजय वशिष्ठ को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूवर्क चल रही थी। अंतिम वैध नामांकन की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई, जिसमें तीन प्रत्याशी वर्तमान उपसभापति मोहम्मद शादाब, रामकुमार व मूलचंद मैदान में थे। एक प्रत्याशी रामकुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव चिन्ह आवंटन के समय एक प्रत्याशी के समर्थकों ने वर्तमान उपसभापति पर बिना इस्तीफा दिए चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी ने अपनी जान को खतरा बता थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी चुनाव अधिकारी को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने चुनाव को स्थगित करने की घोषण की। चुनाव स्थगित होने की घोषणा पर एक पक्ष ने तालियां बजाई तो दूसरे पक्ष ने सत्ता पक्ष पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। शादाब पक्ष के लोगों ने फोन पर एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस फोर्स को विवाद और हंगामे जैसी स्थिति नजर नहीं आई। ग्रामीणों ने सत्तापक्ष के दबाव में चुनाव स्थगित करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। बता दें कि किसान सेवा सहकारी समिति कालिंदी के सभापति जीतसिंह की कुछ माह पूर्व मौत गई थी। सभापति पद की सीट रिक्त होने पर मंगलवार को उपचुनाव निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना आपत्ति और नोटिस के कैसे स्थगित हुआ चुनाव
सरधना। किसान सहकारी समिति कालिंदी में सभापति के उपचुनाव के दौरान बिना आपत्ति और नोटिस चस्पा किए चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी संजय वशिष्ठ मतदान से पहले ही अपने दस्तावेज समेट कर ले गए थे। चुनाव अधिकारी द्वारा सरूरपुर ब्लॉक में पहुंचकर जान का खतरा बताकर वीडियो जारी करना संदिग्ध माना जा रहा है। चुनाव अधिकारी ने बिना आपत्ति लिए व चुनाव निरस्त की घोषणा किए बिना ही भागने पर डीएम व एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी है। सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि चुनाव को लेकर झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर गई थी। चुनाव अधिकारी द्वारा असुरक्षा का हवाला देने पर उन्हें वापस लाया गया।


लिखित में नहीं मिली सूचना
कालिंदी में किसान सहकारी समिति के चुनाव अधिकारी के रूप में भलसौना के पंचायत सचिव संजय वशिष्ठ को नामित किया गया था। चुनाव अधिकारी ने शाम तक भी चुनाव स्थगित होने की सूचना लिखित में विभाग को नहीं दी। चुनाव स्थगित होने का कारण हंगामा बताया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी की जा रही है। - सुरेश त्यागी, एडीओ कोऑपरेटिव ब्लॉक सरूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed