{"_id":"5ccda424bdec220781487cbd","slug":"election-commission-seeks-report-from-meerut-district-magistrate-after-bjp-mla-sangeet-som-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक संगीत सोम के बुर्के वाले बयान पर निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक संगीत सोम के बुर्के वाले बयान पर निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट
Sat, 04 May 2019 09:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 May 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुर्के को लेकर बीजेपी विधायक संगीत सोम द्वारा दिए गए बयान पर प्रदेश के निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, संगीत सोम ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपने बयान का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने बुर्के की आड़ में आतंकवाद के पनपने की बात कही। साथ ही जावेद अख्तर के घूंघट पर दिए बयान पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आये संगीत सोम कभी आजम खां के ऊपर हमलावर बयानों तो कभी कैराना पलायन मामले में पदयात्रा को लेकर सुर्खियों में रहे। इसके बाद किठौर क्षेत्र के गांव सिसौली में उन्होंने ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
वहीं बिसाहड़ा कांड में भी संगीत सोम का जाना और बयान देना चर्चा में रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर कहा कि बुर्का आज पूरे देश में आतंक का पर्याय बन चुका है। श्रीलंका जैसे देश में बुर्के की आड़ में कई सौ लोगों की हत्या कर दी गई। आतंकवाद जैसे बुर्के की आड़ में पनप रहा है, लोकतंत्र पर बुर्के की आड़ में हमला हो रहा है, फर्जी वोटिंग हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले दिनों घूंघट को लेकर जावेद अख्तर के बयान पर उनका नाम लिये बगैर कहा कि एक फिल्मकार और लेखक ने घूंघट को बैन करने की बात कही है, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या कभी घूंघट में आतंकवाद हुआ है, या आपको हर चीज में सांप्रदायिकता नजर आती है। क्या आप यह भूल जाते हैं कि आप उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो आतंकवादियों का साथ देते हैं। आप उनके लिए प्रचार करने जाते हैं। इससे आपकी मानसिकता और तुष्टीकरण की नीति साफ नजर आती है। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि देश में बुर्का तुरंत बैन होना चाहिए। यह मेरे निजी विचार हैं, जिसे जनता के साथ शेयर किया है। बुर्के की आड़ में जो हो रहा है, वह सभी की समझ में आने लगा है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/