फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2022: Sangwan, the main contender for ticket from Siwalkhas assembly seat, accepted the decision of Chaudhary Jayant

चुनाव 2022: सिवालखास से टिकट के प्रमुख दावेदार सांगवान ने माना चौधरी जयंत का फैसला, प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद के आवास पहुंचकर कही बड़ी बात

Thu, 20 Jan 2022 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jan 2022 05:36 PM IST
सार

गुलाम मोहम्मद ने कहा कि डॉक्टर साहब उनके भाई है और पूरी पार्टी भाजपा को रोकने के लिये एकजुट खड़ी है। प्रदेश में गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल कर सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
Election 2022: Sangwan, the main contender for ticket from Siwalkhas assembly seat, accepted the decision of Chaudhary Jayant
राजकुमार सांगवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ सिवालखास विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने को लेकर मचा घमासान कम होता दिख रहा है। यहां से पार्टी में टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने पार्टी नेता जयंत चौधरी के फैसले को मान लिया और बड़ा दिल दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद के आवास पर पहुंचकर उन्हें पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सिवालखास सीट से गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद ने गुरुवार दोपहर को नामांकन किया। गुलाम मोहम्मद ने कहा कि डॉक्टर साहब उनके भाई है और पूरी पार्टी भाजपा को रोकने के लिये एकजुट खड़ी है। प्रदेश में गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल कर सरकार बनाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: मेरठ कैंट से भाजपा को चुनौती देंगे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, मुजफ्फरनगर में बदले समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल नामांकन के लिए पहुंचे। वहीं सदर बाजार थाने के सामने आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया।


किठौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता गुर्जर ने नामांकन किया। वहीं मेरठ दक्षिण प्रत्याशी नफीस सैफी से नामांकन किया। उधर, सिवालखास सीट पर आजाद समाज पार्टी से भूपेंद्र बाफर चुनाव लड़ेंगे।

हेलीकॉप्टर से 23 को अर्चना गौतम पहुंचेगी हस्तिनापुर प्रशासन से मांगी अनुमति
हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम 23 जनवरी को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हस्तिनापुर पहुंचेंगी इसके लिए उनके पिता ने उपजिलाधिकारी मवाना से हस्तिनापुर स्थित राजकीय कृषि प्रभूमि की भूमि पर बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मांगी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी हेलीकॉप्टर हस्तिनापुर में उतारने की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed