फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man's body found hanging; panic ensues.

Meerut News: फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव, अफरातफरी मची

Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found hanging; panic ensues.
मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा, वापस लौटने पर हुई घटना की जानकारी
विज्ञापन

केबल के फंदे से लटका मिला शव, पास पड़ा था प्लास्टिक का स्टूल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली के मोहल्ला खारीकुआं में राजकुमार तोमर(62) का शव बाथरूम में केबल से बने फंदे पर लटका मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी बेटी के पास गई थी, जबकि बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया था। वापस आने पर बेटे ने पिता का शव बाथरूम में फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी।पुलिस प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बता रही है। वृद्ध ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
खारीकुआं में राजकुमार तोमर पुत्र लालू सिंह तोमर तीन साल से किराए के मकान में पत्नी व बेटे चिराग के साथ रहते थे। उनके दो बेटी व एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा पढ़ता है। बेटे चिराग ने बताया कि शनिवार को मां कंकरखेड़ा में बेटी के पास गई थी। वह मॉर्निंग वॉक को कैंट के गांधी पार्क में गया था। पिता घर पर अकेले थे। करीब दो घंटे बाद वह वापस आया तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। पिता कहीं दिखाई नहीं दिए। वह बाथरूम गया तो वहां पिता का शव लटका हुआ था। बाथरूम में कुंदे से बंधे केबल का फंदे उनके गले में पड़ा था। पास में ही एक प्लास्टिक की टेबल गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन

सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौजूद लोगों ने बताया कि इसी मकान में सात साल पहले भी एक व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि राजकुमार के बेटे चिराग ने थाने पर तहरीर दी है। परिजन मौत के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कोई विवाद व तनाव नहीं होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्राथमिक जांच में आत्महत्या लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed