{"_id":"68951564661ff168d309f671","slug":"elder-brother-sent-to-jail-in-atul-murder-case-meerut-news-c-14-1-mrt1051-940603-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल हत्याकांड में बड़े भाई को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल हत्याकांड में बड़े भाई को जेल भेजा
विज्ञापन
किठौर। गांव नदल्लीपुर में गोली लगने से हुई अतुल की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अनुज को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वही हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि अतुल की हत्या और सबूत मिटाने के साजिशकर्ता चाचा भूप सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मंगलवार को गांव नदल्लीपुर में गोली लगने से अतुल की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले गए थे। अतुल के ससुराल वालों ने गढ़मुक्तेश्वर से होकर हंगामा किया, तब शव को घर लाया गया। इस मामले में मृतक की पत्नी मोनिका ने संपत्ति बंटवारे का विरोध करने पर बड़े भाई अनुज पर छोटे भाई अतुल की हत्या करने तथा चाचा भूप सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनुज का चालान कर जेल भेज दिया है। सीओ प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश में लगी है।