फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   elctions in 186 gram panchayat

186 ग्राम पंचायतों में 12 जून को चुनाव, छह जून को नामांकन

Tue, 01 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
elctions in 186 gram panchayat
186 ग्राम पंचायतों में 12 जून को चुनाव, छह जून को नामांकन
विज्ञापन

मेरठ। जिले में एक बार फिर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों के न चुने जाने के कारण जिले की 479 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 293 में ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सका था। अब 186 ग्राम पंचायतों में 12 जून को सुबह आठ बजे से चुुनाव होगा। इसके लिए छह जून को नामांकन भरे जाएंगे। इसके लिए एक ही दिन दिया गया है। इस चुनाव में एक प्रधान, दो बीडीसी सदस्य और 2020 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुना जाना है। माछरा ब्लॉक के एत्मादपुर गांव में प्रधान के निधन के बाद वहां उपचुनाव कराया जाना है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी को दो जून को सूचना जारी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद तीन जून से नामांकन विक्रय किए जाएंगे। जिले में 3359 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली थी। 12 ब्लॉक में किसी में पूरी तरह चुनाव प्रक्रिया निपट नहीं सकी थी। सबसे अधिक परीक्षितगढ़ ब्लॉक के 54 ग्राम पंचायतों में से 42 में ही शपथ ग्रहण प्रक्रिया हो सकी थी। सबसे कम रोहटा ब्लॉक के 39 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 12 में ही शपथ ग्रहण प्रक्रिया हो सकी थी। ---
विज्ञापन

इन ब्लॉकों की इतनी ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
दौराला - 22, हस्तिनापुर - 19, जानीखुर्द - 20, खरखौदा - 13, माछरा - सात, मवाना - 28, मेरठ- तीन, परीक्षितगढ़ - 12 , रजपुरा - 14 , रोहटा - 27 , सरधना - 11 , सरुरपुर खुर्द - 10
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कार्यक्रम
नामांकन पत्रों का विक्रय - तीन जून
नामांकन का दिन - छह जून
सुबह आठ से शाम पांच बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच - छह जून
शाम पांच बजे से कार्य समाप्ति तक
उम्मीदवारी वापस लेने के लिए - सात जून
सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक
प्रतीक आवंटन - सात जून
दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान का दिन- 12 जून
सुबह सात बजे से छह बजे तक
मतगणना का दिन - 14 जून
सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed