{"_id":"5a3ffc464f1c1b686a8bbb64","slug":"ek-janvary-ko-commisionary-par-bahaayege-dudh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी को कमिश्नरी पर बहाएंगे दूध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी को कमिश्नरी पर बहाएंगे दूध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराग दुग्ध संघ गगोल प्रशासन के खिलाफ दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पराग दुग्ध संघ के डायरेक्टरों के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादक समितियों के सचिवों ने कमिश्नरी पार्क में बैठक की। साथ ही एक जनवरी से कमिश्नरी चौराहे पर धरना देने का एलान किया। पराग दुग्ध संघ के डायरेक्टर मास्टर विपत सिंह, चौ. सेंसरपाल ने आरोप लगाया कि पराग दुग्ध संघ के महाप्रबंधक की गलत नीतियों के कारण प्लांट बंद होने की स्थिति में आ गया है। घाटे से जूझ रहे प्लांट को लेकर प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं हैं। दुग्ध उत्पादकों का सस्ती दरों पर दूध लिया जा रहा है जबकि प्राइवेट डेरियों से महंगा दूध खरीदकर प्लांट को नुकसान पहुंचा जा रहा है। जिसको किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
कहा कि महाप्रबंधक की नीति के कारण सभी दुग्ध समितियां बंद होने के कगार पर हैं। महाप्रबंधक की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। एक जनवरी को पराग दुग्ध संघ गगोल से जुड़ीं सभी समितियों के पदाधिकारी धरने में भाग लेंगे। दूध को कमिश्नरी चौराहा पर बहाकर विरोध प्रकट किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राज सिंह, मनोज कुमार, जसवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, उमेश पाल, भूषण, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।