फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight patient is found of swine flu and dengue at Meerut

मेरठ में डेंगू-स्वाइन फ्लू का हमला जारी, फिर मिले आठ मरीज, अब तक 467 आ चुके चपेट में

Wed, 09 Oct 2019 08:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Oct 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Eight patient is found of swine flu and dengue at Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में डेंगू और स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। बुधवार को डेंगू के सात और स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला। इस साल 399 मरीज स्वाइन फ्लू और 68 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।

विज्ञापन


डेंगू के नए मरीजों में मेरठ जिले के उदय (16) निवासी दौराला, सूरज (28) निवासी फाजलपुर, रिषभ (20) निवासी रोहटा रोड, लीलम (25) निवासी गोरीपुरा और शारिक (18) निवासी इस्लामाबाद हैं। इनके अलावा विवेक (8) और फैमीदा (60) बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। स्वाइन फ्लू का 38 वर्षीय मरीज रोहटा का रहने वाला है, वह बिजनौर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को टेमी फ्लू दवा दी हैं। इन सबका एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुखार से फिर दो की मौत, पश्चिमी यूपी के इन गांवों में हर रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में डेंगू और स्वाइन फ्लू पिछले तीन साल से हमला कर रहे हैं। साल 2017 में  डेंगू के 660 और 2018 में 153 मिले थे। स्वाइन फ्लू के 2017 में 395 मरीज और 2018 में 24 मरीज मिले थे। स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा पहुंच गया है। 

वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग करा रहा है और जहां लार्वा मिल रहे हैं, उन स्थानों पर नोटिस दे रहा है। दूसरी तरफ, स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed