{"_id":"6ac6817cab97466df6081123","slug":"eight-injured-in-a-clash-between-two-groups-following-an-altercation-on-the-way-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105587-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रास्ते में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रास्ते में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन
दो समुदायों से जुड़ा मामला होने पर गांव में पुलिस बल तैनात, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर में बुधवार शाम रास्ते में कहासुनी को लेकर कश्यप और मुस्लिम समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते-ही-देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
कश्यप पक्ष के संतरपाल कश्यप पुत्र बिसंबर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसका बेटा श्याम गली से होकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गफ्फार ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। श्याम ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद संतरपाल मामले की जानकारी करने गफ्फार के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
वहीं, दूसरे पक्ष की मुस्कान पुत्री गफ्फार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर की छत पर खाना बना रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कश्यप समाज के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला करने के कारण परिवार के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट में कश्यप पक्ष के सुभाष, लीले, बबलू और संतरपाल तथा मुस्लिम पक्ष के यासमीन, गुलफसा, मोहसीन और शबाना घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के चलते गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।