देवबंद में नहीं हुआ चांद का दीदार, दारुल उलूम ने ऐसे की पुष्टि, अब बुधवार को मनाई जाएगी ईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का चांद देखने के लिए मंगलवार शाम बिरादराने इस्लाम आसमान पर निगाहें जमाए रहा, लेकिन आसमान साफ न होने के कारण यहां चांद का दीदार नहीं हुआ। बाद में विभिन्न सूबों से चांद देखने की पुष्टि के बाद दारुल उलूम ने देर शाम चांद देखने का एलान किया। अब बुधवार को पूरे देश में एक साथ ईद मनाई जाएगी।
पवित्र महीने रमजान के बाद शव्वाल महीने यानी ईद का चांद देखने को लेकर मुस्लिम समाज के लोग मंगलवार शाम को अपनी छतों पर चढ़े रहे, लेकिन चांद नहीं दिख पाया।
उधर, दारुल उलूम देवबंद में में रूयत ए हिलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें उलमा ए कराम ने विभिन्न सूबों में संपर्क साधा। असम, बिहार, गुजरात आदि राज्यों से चांद देखने की तस्दीक के बाद दारुल उलूम ने देर शाम चांद और बुधवार की ईद होने का एलान किया।
दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली ने बताया कि शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है। ईदुल फितर का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। हिलाल कमेटी की बैठक में कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक सम्भली, मुफ़्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मौलाना शौकत बस्तवी आदि मौजूद रहे।
उधर, चांद दिखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। देर रात तक बाजार गुलजार बने रहे और लोगों ने ईद के सामान की जमकर खरीदारी की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/