{"_id":"60a00f3d8ebc3eff5b0eb5a2","slug":"eid-s-happiness-changed-in-mourning-aman-and-rihan-were-brothers-among-themselves-meerut-news-mrt538425214","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम में बदली ईद की खुशिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम में बदली ईद की खुशिया
विज्ञापन
मातम में बदली ईद की खुशियां, आपस में भाई थे अमन व रिहान
सहारनपुर। चारों की युवकों की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई। रिहान और अमन आपस में चाचा-ताऊ के पुत्र थे। इनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही दोनों के शव घर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात शवों को नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
दोस्त थे अजीम व अफजल, मेरा तो सबकुछ उजड़ गया
सहारनपुर। खाताखेड़ी निवासी अजीम व अफजल दोस्त थे। वह ईद की खुशियां मना रहे थे। एक-दूसरे को बधाई देने के लिए दोस्तों के घर जा रहे थे। अजीम के पिता वहीद अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीद रोते हुए कह रहे थे उनका तो सबकुछ उजड़ गया। कुछ समय पूर्व ही बेटे के लिए जींस बनाने की फैक्टरी लगाई थी, लेकिन वह अब चला गया, ऐसे में पूरा परिवार क्या करेगा। अजीम की चार बहनें भी हैं। परिवार के सदस्य वहीद को ढांढस बंधाते रहे।
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, नहीं लगाया था हेलमेट
सहारनपुर। दोनों बाइकों पर सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइकों की रफ्तार इतनी जबरदस्त थी कि टकराने पर जोरदार धमाका हुआ। चारों युवकों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। इनमें सिर में ही गंभीर चोट लगी। हेलमेट लगाया होता तो इनकी जान बच सकती थी।