फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Efforts to include Hastinapur in the Sri Krishna Circuit are gaining momentum, the government has extended the file.

Meerut News: हस्तिनापुर को श्रीकृष्ण सर्किट में शामिल करने की कवायद तेज, शासन ने बढ़ाई फाइल

Tue, 26 May 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Efforts to include Hastinapur in the Sri Krishna Circuit are gaining momentum, the government has extended the file.
सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा
- वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमकेगी पांडवों की राजधानी, नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखकर दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। महाभारत कालीन ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी हस्तिनापुर को श्रीकृष्ण सर्किट योजना में शामिल कराने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक को पत्र भेजते हुए बताया कि उनका प्रस्ताव आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से 1 अप्रैल को शासन को भेजे गए मांगपत्र में बताया था कि हस्तिनापुर महाभारत कालीन पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल है। यहां स्थित प्राचीन मंदिर, टीले और धार्मिक स्थल द्वापर युग के इतिहास और आस्था की गवाही दे रहे हैं। हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए कृष्णा सर्किट से जोड़ा जाए। यह भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि भी रहा है। हस्तिनापुर के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे श्रीकृष्ण सर्किट योजना से जोड़ने का अनुरोध किया गया था। शासन स्तर पर अब इस फाइल के आगे बढ़ने से स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों में विकास की एक नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पर्यटन और रोजगार को लगेंगे पंख

कस्बे के व्यापारी गोपाल शर्मा, शिक्षक जेपी बैसला, अनिल कश्यप, व्यापार संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा आदि का मानना है कि यदि हस्तिनापुर को धार्मिक पर्यटन सर्किट में स्थान मिलता है तो यहां बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प हो जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, गंगा घाटों का सुंदरीकरण, पार्किंग और पर्यटकों के ठहरने के लिए सुविधाओं का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान...
हस्तिनापुर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व सर्वोपरि है। इसे श्रीकृष्ण सर्किट में शामिल कराना मुख्य लक्ष्य है। शासन स्तर से मिला यह संकेत बेहद उत्साहजनक है। -सुधा खटीक, अध्यक्ष, नगर पंचायत, हस्तिनापुर

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा

सुधा खटीक चेयरपर्सन नगर पंचायत हस्तिनापुर फोटो स्टोरी कृष्णा सर्किट में हस्तिनापुर को शामिल करा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed