फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Education, scientific temper, and innovation are the strengths of the future: Sumit Rana

शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार भविष्य की ताकत : सुमित राणा

Thu, 23 Jul 2026 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Education, scientific temper, and innovation are the strengths of the future: Sumit Rana
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में सैन्य कर्मियों के मेधावी बच्चों का सम्मान
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा और अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने का मिला इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया मुख्यालय की ओर से गुरुवार को आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में सैन्य कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल सुमित राणा रहे। उनके साथ उप जनरल ऑफिसर कमांडिंग (डिप्टी जीओसी) ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारी भी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच और नवाचार ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

समारोह में आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस, केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस, दीवान पब्लिक स्कूल और सेंट मैरीज अकादमी के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को 5,100 रुपये और कक्षा 12 के विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएल मैराथन, चेंजमेकर वर्ल्ड कप और शक्तिसैट एस्ट्रोफिजिक्स एवं रॉकेट साइंस मिशन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। उनकी सफलता में योगदान देने वाली शिक्षिकाओं युक्ति और कविता शर्मा को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों की नवाचार परियोजनाओं का अवलोकन करने के बाद मेजर जनरल सुमित राणा ने विद्यालय की एस्ट्रोनॉमी लैब के लिए 21 हजार रुपये और अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के लिए 51 हजार रुपये की विशेष अनुदान राशि देने की घोषणा की।
समारोह का समापन सम्मानित विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्साहपूर्ण अभिनंदन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed