फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Education is the biggest basis for the strength of a nation: Prof. Sangeeta Shukla

राष्ट्र की मजबूती का सबसे बड़ा आधार है शिक्षा : प्रो. संगीता शुक्ला

Tue, 09 Sep 2025 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Education is the biggest basis for the strength of a nation: Prof. Sangeeta Shukla
- दीक्षोत्सव पर राष्ट्र एवं समाज विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सर्वोपरि है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, मूल्यबोध और कर्तव्यनिष्ठा की आधारशिला है। जब समाज शिक्षित होता है, तो उसमें जागरूकता, समानता और सहयोग की भावना स्वतः विकसित होती है। यदि प्रत्येक नागरिक शिक्षा के महत्व को समझे और उसे जीवन में उतारे, तो राष्ट्र में प्रगति, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। राष्ट्र और समाज की मजबूती का सबसे बड़ा आधार शिक्षा ही है। यह बात मंगलवार को दीक्षोत्सव समारोह में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कही। निर्णायक मंडल में डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. ईश्वर सिंह, प्रो. दुष्यंत कुमार चौहान रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के अभिव्यक्ति कौशल, विचारों की मौलिकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। संचालन विभाग समन्वयक डॉ. विजेता गौतम एवं सह-समन्वयक डॉ. अंशु चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed