{"_id":"690d121028c905746803bf5d","slug":"ed-probes-accounts-of-bijendra-hoodas-close-associates-who-had-given-cars-to-supporters-during-the-elections-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1021740-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईडी ने बिजेंद्र हुड्डा के करीबियों की कुंडली खंगाली, चुनाव में समर्थकों को दी थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईडी ने बिजेंद्र हुड्डा के करीबियों की कुंडली खंगाली, चुनाव में समर्थकों को दी थी कार
विज्ञापन
कंकरखेड़ा शिवलोकपुरी में आरोपी बिजेंद्र हुडा के घर को सील करती ईडी की टीम। स्रोत संवाद।
मेरठ। बृहस्पतिवार सुबह 3:00 बजे थे। कंकरखेड़ा की शिवलोक कॉलोनी में बिजेंद्र हुड्डा के आलीशान मकान की घेराबंदी ईडी ने कर ली थी। पांच घंटे बाद सीआरपीएफ और कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बंद मकान पर ताला लगा था। इसको खुलवाने के लिए तीन घंटे पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। मकान में मिले दस्तावेज देखने के बाद ईडी ने बिजेंद्र के करीबियों की कुंडली खंगाली। उसके बाद थाना पुलिस की मदद से चुनाव में प्रचार पसार में अपने समर्थकों का दी गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई। लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने से पहले बिजेंद्र ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, बागपत सहित वेस्ट यूपी के जनपदों में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए खूब प्रचार पसार किया।
चर्चित बाइक बोट घोटाला, फिर हापुड़ में मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी मार्कशीट बनाने का खुलासा होने पर बिजेंद्र हुड्डा की पोल खुली थी। बाइक घोटाले के बाद भारतीय लोकदल पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनकर 2023 में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए अपने समर्थकों को गाड़ी देकर प्रचार पसार भी कराया। अपने वर्चस्व के बलबूते पर 2024 में बसपा के सिंबल पर बिजनौर लोकसभा चुनाव लड़ा, इसमें वह हार गया। फर्जी मार्कशीट बनाने के प्रकरण में ईडी ने जांच शुरू कर दी। एसटीएफ द्वारा मई 2025 में बिजेंद्र को जेल भेजने के बाद उसकी आय से अधिक संपत्ति की जांच ईडी ने शुरू की। इंचौली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से निकलकर बिजेंद्र परिवार संग कंकरखेड़ा के शिवलोक कॉलोनी में कई सालों से रहता था। बृहस्पतिवार सुबह बिजेंद्र के बंद पड़े शिवलोक कॉलोनी वाले घर पर ईडी पहुंच गई। इस मकान की एक युवक देखभाल करता हैं, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। ताला खुलवाने के बाद ईडी की टीम घर के अंदर पहुंची और जांच पड़ताल की।
सीसीटीवी से करता है निगरानी, वीसी व अकाउंटेंट के घर भी पहुंची टीम
बिजेंद्र अपने घर में 10 सीसीटीवी लगाकर आने जाने वालों की निगरानी करनी पड़ती है। ईडी की टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने पड़ोसियों से भी आरोपी के बारे में जानने का प्रयास किया। मगर किसी को भी आरोपी व उसके परिवार के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार ईडी की टीम ने सोफीपुर लावड़ मार्ग की आनंद निकेतन कॉलोनी में यूनिवर्सिटी के वीसी नितिन सिंह तोमर और अकाउंटेंट गौरव के रोशनपुर डोरली में भी छापा मारा है।
विज्ञापन
-- -- -- --