फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eastern Dedicated Freight Corridor: One station will be between 10 to 15 km

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: 10 से 15 किमी के बीच होगा एक स्टेशन, बढ़ेगी यात्री ट्रेनों की रफ्तार 

Mon, 18 Oct 2021 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर खुर्जा से सहारनपुर तक 10 से 15 किमी के दायरे में स्टेशन बनाए गए हैं। मालगाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद मेरठ से सहारनपुर के बीच यात्री ट्रेनों की रफ्तार और समय में बदलाव हो जाएगा।

विज्ञापन
Eastern Dedicated Freight Corridor: One station will be between 10 to 15 km
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर मोहिउद्दीनपुर में साइडिंग स्टेशन की उम्मीद बंध गई है। यहां लॉजिस्टिक पार्क भी बनाया जाएगा। कॉरिडोर पर खुर्जा से सहारनपुर तक 10 से 15 किमी के दायरे में स्टेशन बनाए गए हैं, जिससे मालगाड़ियों को स्टेशन पर पास कराया जा सके। इस चरण में 21 स्टेशन बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के दानाकुनी से लुधियाना तक बनाए जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसमें कानपुर से न्यू खुर्जा तक मालगाड़ियों का संचालन शुरू किया जा चुका है। 
विज्ञापन

अगले चरण में जून-2022 में खुर्जा से सहारनपुर तक 257 किमी का संचालन किया जाना है। इस चरण में ट्रैक को सिंगल ट्रैक बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: किसानों ने कब्जाए रेलवे ट्रैक: पश्चिमी यूपी में रेलों का चक्का जाम, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, यात्री बेहाल 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
मालगाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद मेरठ से सहारनपुर के बीच यात्री ट्रेनों की रफ्तार और समय में बदलाव हो जाएगा। आमतौर पर यात्री ट्रेनों को पास कराने के लिए स्टेशनों पर मालगाड़ियों को रोकना पड़ता है। इससे मालगाड़ियों को भी तेज रफ्तार से समय पर सामान का आवागमन करने में दिक्कत होती है। 

ट्रक ऑन ट्रेन सर्विस आजमा रहे
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पालमपुर स्टेशन पर मालगाड़ियों पर ट्रक को रखकर सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्विटर एकाउंट पर अनोखे टीओटी सर्विस का वीडियो अपलोड किया गया। इसमें दिखाया गया कि आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी सामान को इस तरह से फ्रेट कॉरिडोर के रास्ते पहुंचाया जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ बजट में भी फायदा होगा। इससे मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का प्रयास भी सफल साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed