{"_id":"6a70e30195faec9690092395","slug":"earrings-snatched-from-elderly-woman-in-ganganagar-woman-injured-as-ear-tears-meerut-news-c-72-1-mct1010-157281-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे, कान फटने से महिला हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे, कान फटने से महिला हुई घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर के सी-ब्लॉक में सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गंगानगर सी- ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय सुमित्रा देवी सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनके दाहिने कान का कुंडल लूट लिया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। सुमित्रा का कान भी जख्मी हो गया। महिला के परिवार के सदस्य आनंद की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं सी-ब्लॉक में महिलाओं से कुंडल लूटे जाने की पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -