फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw overturns after collision with pickup truck; laborer dies.

Meerut News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, मजदूर की मौत

Thu, 01 Oct 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after collision with pickup truck; laborer dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मदारपुरा-कुलंजन मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा सवार मिठाई फैक्टरी के मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि 32 वर्षीय बिट्टू पुत्र धनवीर प्रजापति मिठाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह ई-रिक्शा से ऑर्डर देकर वापस लौट रहा था। मदारपुरा-कुलंजन मार्ग पर एक पिकअप से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे खेत में पलट गया। इसी दौरान पिकअप भी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे की जानकारी जुटाई। बिट्टू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां विमला, पत्नी अंजु, बेटी नव्या व बेटा दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक दो भाइयों में था और उसके दो बच्चे हैं। परिवार के लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ की पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed