{"_id":"60fb29a98ebc3e58193891f2","slug":"e-auction-will-be-for-commercial-assets-on-expressway-meerut-news-mrt5487370117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे और हाइवे के पास व्यावसायिक संपत्तियों को रफ्तार देने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे और हाइवे के पास व्यावसायिक संपत्तियों को रफ्तार देने का प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे और हाईवे के पास व्यावसायिक संपत्तियों को रफ्तार देने का प्लान
मेरठ। शहर के चारों तरफ बन रहे एक्सप्रेसवे और हाईवे के जाल के बीच अब एमडीए ने प्लॉट की योजना बनाकर धरातल पर उतार दी है। इसमें शहर के चारों तरफ एक्सप्रेसवे और हाईवे से व्यापार को जोड़ने के लिए 255 व्यावसायिक संपत्तियों को ई-नीलामी से बेचने की तैयारी की गई है।
प्रमुख सचिव आवास की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्राधिकरणों को संपत्तियों को अधिक से अधिक बेचने के आदेश दिए गए हैं। खासतौर पर जिस स्थान से हाईवे और एक्सप्रेसवे निकल रहे हैं उन स्थानों को चयनित किया गया है। इससे निवेशक और आम लोगों को लाभ मिलेगा।
व्यावसायिक संपत्तियों में वेदव्यासपुरी, गंगानगर, लोहियानगर, शताब्दीनगर, श्रद्धापुरी को शामिल किया गया है। इन स्थानों से एक्सप्रेसवे और हाईवे जुड़ रहा है। वेदव्यासपुरी में एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगानगर में एनएच-119 और आउटर रिंग रोड, लोहियानगर में एनएच-235 और आउटर रिंग रोड, शताब्दीनगर में रैपिड रेल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और श्रद्वापुरी में एनएच-58 जुड़ रहा है। इन क्षेत्रों में व्यावसायिक संपत्तियों की मांग अधिक हो सकती है। यहां व्यापार करने से माल के आवागमन को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
---
वेबसाइट पर अपलोड कार्यक्रम
मेरठ विकास प्राधिकरण की तरफ से पांच अगस्त को होने वाली ई-नीलामी के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके लिए 22 जुलाई से दो अगस्त तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। एमडीए की वेबसाइट पर ही कहां, कितने व्यावसायिक प्लॉट हैं, इसकी जानकारी ली जा सकती है।