फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dust-laden truck rams into school bus; major accident averted.

Meerut News: डस्ट लदे ट्रक ने स्कूल की बस में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Fri, 24 Jul 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dust-laden truck rams into school bus; major accident averted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर की ओर से छात्रों को लेकर आ रही एमआईईटी स्कूल की बस में रामबाग मोड़ के पास पीछे से आ रहे डस्ट से लदे ट्रक ने शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी छात्र को चोट नहीं आई। लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे के आसपास मेरठ स्थित एमआईईटी स्कूल की बस हस्तिनापुर की ओर से विद्यार्थियों को लेकर मेरठ की ओर जा रही थी। बस नगर में रामबाग के पास मोड़ पर पहुंची तो पीछे से आ रहे डस्ट से लदे ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार छात्रों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर थाना मवाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक यमुनानगर से डस्ट लेकर परीक्षितगढ़ की ओर जा रहा था। बस में लगभग 60 विद्यार्थी सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि ट्रक की स्कूल बस में पीछे से मामूली रूप से साइड लगी थी। स्कूल बस में सवार किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है। स्कूल बस चालक ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने ट्रक का चालान कर चालक व ट्रक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed