फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   During Atal's tenure, the country's army achieved historic victory in the Kargil war: Dinesh Khatik

अटल के कार्यकाल में देश की सेना ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की : दिनेश खटीक

Wed, 31 Dec 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
During Atal's tenure, the country's army achieved historic victory in the Kargil war: Dinesh Khatik
वयोवृद्ध कार्यकर्ता को सम्मानित करते राज्यमंत्री दिनेश खटीक आदि। (मवाना)
अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश की सेना ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा, पीएम मोदी, सीएम आदित्यनाथ योगी और आप मेरी ताकत हैं। वह बुधवार को उत्सव मंडप में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला में बतौर मुख्यमंत्री बोल रहे थे।
राज्यमंत्री ने एसआईआर के संबंध में कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा में 90 प्रतिशत वोटों का अभी सत्यापन हुआ है। करीब 35 हजार वोटों का सत्यापन अभी बाकी है। आप अंदाजा लगा सकते हैं, ये वोट नहीं हैं ये वह चीज हैं जो बांग्लादेश में खुलेआम दलित को मारकर जिंदा जला देते हैं। वोट का सत्यापन नहीं हुआ तो कांग्रेस, बसपा या सपा हो, सभी सरकारों का काम है अल्लाह हू अकबर वालों को कहो जिंदाबाद-जिंदाबाद। यदि वोटों का सत्यापन नहीं कराया तो आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी। वोट हथियार से कम नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि देश में मतदाताओं की सही गिनती और शुद्ध जानकारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठियों की पहचान संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर अभियान के तहत वयोवृद्ध कार्यकर्ता जयकिशन गोयल, मूलचंद बंसल, रतनलाल, धर्मवीर त्यागी, जगमोहन मित्तल, प्रवीण जैन, हरिओम रस्तोगी, सुभाष दीक्षित, नरेंद्र रस्तोगी एडवोकेट, सुधा चौहान, विजयपाल त्यागी, महावीर सिंह, अशोक कपूर, जगदीश शर्मा, कंवरपाल सिंह, भूलेराम आदि को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक संचालन सौरभ शर्मा ने किया। इस मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी, संदीप प्रधान, समीर चौहान, अमल खटीक, राजेश अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल, डाॅ. योगेश प्रधान, सुनील पोसवाल आदि उपस्थित रहे।

वयोवृद्ध कार्यकर्ता को सम्मानित करते राज्यमंत्री दिनेश खटीक आदि। (मवाना)

वयोवृद्ध कार्यकर्ता को सम्मानित करते राज्यमंत्री दिनेश खटीक आदि। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed