मेरठ में जागरण स्थल पर फेंका गोवंश, भाजपाई भड़के, सांप्रदायिक तनाव
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र इलाके में शुक्रवार यानी आज रात को 'जय दुर्गा माता' का जागरण होना है, लेकिन इससे पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने जागरण के आयोजन स्थल के पास गोवंश फेंक दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया और कालोनी के सभी लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। इसके बाद वहां अधिक संख्या में भाजपाई इकठ्टा हो गए और उन्होंने विरोध किया। इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि जहां आज रात को जागरण होना है, उससे दस कदम की दूरी पर ही गोवंश का सिर फेंका गया।
दूसरे समुदाय के लोगों ने ने गोवंश फेंका
कंकरखेड़ा की साके पुरी कालोनी में उमेश अग्रवाले के यहां शुक्रवार की रात को जय दुर्गा माता का जागरण होना है, लेकिन उससे पहले ही दूसरे समुदाय के लोगों ने गोवंश फेंक दिया। इससे कालोनी के लोगों में काफी आक्रोश है और वो इसका विरोध कर रहे हैं। सूचना मिलने पर कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा और भी कई भाजपा नेता वहां पहंचे और गोवंश फेंकने का विरोध किया। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं भाजपाईयों ने बताया कि यहां पर माता का जागरण होना था इसलिए गोवंश के अवशेष डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।