{"_id":"699857f7dd7c7ed1ab080319","slug":"dung-spilled-into-the-pond-hindered-the-restoration-work-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111442-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब में गोबर बहाने से जीर्णोद्धार कार्य में रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब में गोबर बहाने से जीर्णोद्धार कार्य में रुकावट
Fri, 20 Feb 2026 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सिंचाई विभाग ने एसडीएम को पत्र भेजकर डेयरी संचालकों की शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड सरूरपुर खुर्द के गांव जसड़ सुल्तान नगर में लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाब के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, लेकिन विभाग का आरोप है कि डेयरी संचालक तालाब में गोबर डाल रहे हैं, जिससे न सिर्फ तालाब की सफाई प्रभावित हो रही है, बल्कि तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में भी अवरोध आ रहा है।
लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा है, जिसमें गोबर डालने की वजह से परेशानियों का आरोप लगाया गया है।सहायक अभियंता ने एसडीएम से तालाब की पैमाइश कराने की गुजारिश की है और यह भी कहा है कि यदि तालाब के आसपास अवैध कब्जे पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटवाया जाए। साथ ही, उन्होंने एसडीएम से यह भी अनुरोध किया कि स्थानीय लोगों को तालाब में गोबर बहाने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जीर्णोद्धार कार्य समय से पूरा हो सके और तालाब की उपयोगिता बरकरार रहे। इसके अलावा, विभाग ने प्रशासन से तालाब की सुरक्षा के लिए उपाय सुझाने की भी अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे अवरोधों से बचा जा सके और तालाब का जीर्णोद्धार कार्य बिना किसी और दिक्कत के पूरा हो सके। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।