फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to rain, electricity was cut off in Ambehta and nine villages throughout the night

बारिश के चलते रात भर गुल रही अंबेहटा और नौ गांवों की बिजली

Fri, 01 Aug 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 01 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, electricity was cut off in Ambehta and nine villages throughout the night
शाकंभरी/अंबेहटा/गागलहेड़ी। बारिश के कारण शाकंभरी क्षेत्र के नौ गांवों की बिजली रात भर गुल पड़ी रही। अंबेहटा में भी 13 घंटे तक बिजली गायब रही जिसके कारण पेयजल किल्लत का भी सामना लोगों को करना पड़ा। गागलहेड़ी में भी बृहस्पतिवार को दिन में छह घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


बुधवार की रात्रि में आई बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा फीडर के नौ गांवों में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। बुधवार रात नौ बजे गई बिजली बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ही आई। समसपुर, चक अबाबाकरपुर, रजापुर अलीपुरा, दुल्लागढ़, बेगपुर, काशीपुर, हसनपुर और दौड़बसी के गांवों के निवासियों को इससे काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बेहट से आने वाली विद्युत आपूर्ति की लाइन घने आम और यूकेलिप्टस के बागों से होकर गुजरती है, जिससे अक्सर पेड़ों की टहनियां लाइन पर गिर जाती हैं। उन्होंने अलग बिजलीघर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

अंबेहटा में बुधवार रात को दस बजे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। विभागीय अधिकारी लाइन में फाल्ट होने की बात बताकर कुछ समय पश्चात बिजली आने का आश्वासन नागरिकों को देते रहे। पूरी रात इसी आंख मिचौली में बीत गई लेकिन बिजली नहीं आई। लोग रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए पानी के लिए भटकते रहे। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता अश्विनी चौबे ने बताया कि 33 हजार लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। गागलहेड़ी में भी बारिश के साथ हवा चलने की वजह से करीब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कस्बे सहित आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed