{"_id":"68c995ac034ad47d1d0235b9","slug":"due-to-enmity-the-contract-worker-was-beaten-up-and-cash-was-snatched-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109684-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंजिश में ठेका कर्मचारी संग मारपीट कर नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंजिश में ठेका कर्मचारी संग मारपीट कर नकदी छीनी
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित शराब के ठेके के कर्मचारी विपिन के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी अनुज, भूदेव, राहुल, विक्रम ने ठेके के कर्मचारी विपिन कुमार से 35 हजार रुपये लूटकर भाग गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित विपिन पुत्र सुरेखपाल निवासी कालंद ने बताया कि वह खेड़ा गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के पद पर तैनात है। सोमवार रात करीब 1:00 बजे ठेका बंद कर वह घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचते ही गांव निवासी आरोपी रास्ते में रोककर उससे लूटपाट करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए 35 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। विपिन ने बताया कि दिन में आरोपियों के साथ बाइक साइड में खड़ी करने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने इसी बात से नाराज होकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ आशुतोष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।