फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk youth killed mother by hitting with iron rod

नशेड़ी युवक ने लोहे की रॉड से प्रहार कर मां को मार डाला

Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth killed mother by hitting with iron rod
नशेड़ी युवक ने लोहे की रॉड से प्रहार कर मां को मार डाला
विज्ञापन

नजीबाबाद। एक नशेड़ी युवक शुभम (25) ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मंगलवार रात लोहे की रॉड से अपनी मां और बहन पर हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बहन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बुधवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार लिया है।
वारदात मुहल्ला जाब्तागंज में हुई। मृतका सविता मुहल्ला के रामपाल यादव की पत्नी थी। घटना के वक्त वह अपनी बेटी चंचल (22) के साथ सो रही थी। इस दौरान शुभम ने उनपर लोहे की रॉड से अपनी मां पर हमला कर दिया। बहन ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटकर लहुलूहान कर दिया। परिजनों ने चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया और बुधवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के लिए पैसे मांग रहा था और पैसे नहीं देने पर वारदात की। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को आरोपी शुभम के नशेड़ी प्रवृत्ति का होने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

अपनों के खून से रंग रहे हाथ, तीन माह में छह की हत्या
बिजनौर। जिले में अपने ही रिश्तों का कत्ल कर खून से हाथ रंग रहे हैं। शराब के लिए पैसा नहीं देने पर मां को मौत के घाट उतार देने पहला मामला नहीं है जबकि तीन महीने में छह लोगों की हत्या अपनों ने ही कर दी। दो मां, दो पिता अपनी ही औलाद के हाथों मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद के जाब्तागंज में मंगलवार-बुधवार की रात शुभम ने अपनी मां सविता के साथ मारपीट करते हुए मौत के घाट उतार दिया। बचाने के लिए बहन चंचल आई तो उसे भी घायल कर दिया। आरोपी की बहन फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। शराब के लिए पैसा नहीं देने पर शुभम ने अपनी मां के खून से हाथ रंग लिए। 23 अक्तूबर को मंडावली के गांव रतनपुर रियाया में आरोपी मनोज ने अपने पिता कामेंद्र की पिटाई करने के बाद धक्का दे दिया था। जिसमें कामेंद्र की मौत हो गई। 20 सितम्बर को नजीबाबाद के जाब्तागंज में ही कासिम ने अपने पिता युसुफ की पैसों के लेनदेन को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हालांकि बाद में कासिम ने भी खुद भी खुदकुशी कर ली थी। शिवाला कला के गांव अजुपुरा में 16 सितंबर को अनूप यादव ने अपनी पत्नी अंजू यादव को पीट-पीट कर मार डाला था। किरतपुर के गांव बाहूपुरा में 24 अगस्त को शुभम ने अपने दोस्त के संग मिलकर मां नीता देवी की हत्या गला घोंट कर कर दी थी। शुभम को उसकी मां स्मैक बेचने के लिए मना कर रही थी। इनके अलावा 23 मार्च को बिजनौर के गांव नवलपुर में विष्णु की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी किरनपाल के साथ मिलकर हत्या करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed